बलिया में फिर मिला कच्ची शराब का प्रोडक्शन प्वाइंट, पुलिस ने की कार्रवाई

0

बलिया में मिला कच्ची शराब का प्रोडक्शन प्वाइंट, पुलिस ने तीन हजार लीटर लहन कराया नष्ट

बलिया। कच्ची शराब के लिए बदनाम सिकंदरपुर क्षेत्र में पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के लिए रखे करीब तीन हजार लीटर लहन के साथ ही शराब बनाने के उपकरण व अन्य सामग्री को नष्ट कराया। सिकंदरपुर पुलिस की ओर से कच्ची शराब को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय ने पुलिस फोर्स के साथ लिलकर दियरा नदी के किनारे व नदी में बने टापू पर छापामारी कर कच्ची शराब बनाने के उपकरण सहित लगभग तीन हजार लीटर लहन व शराब बनाने की अन्य सामग्री नौसादर, फिटकरी आदि को नष्ट कराया। हालांकि मौक़े पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस टीम में उनि प्रमोद कुमार, हेकां दिनेश कुमार सिंह व राकेश यादव, कां अंकित कुमार, सालिक राम वर्मा, अमित पटेल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *