बलिया में बस बाईक की टक्कर, युवक की मौत
बलिया में बस बाईक की टक्कर, युवक की मौत
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड तहसील मुख्यालय से कुछ दूरी पर एक बाईक एजेंसी के समीप रविवार की शाम एक अज्ञात बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मऊ निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर वाहनों का जाम लग गया था। मृतक की पहचान उसी के मोबाइल से मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम कुशहा नसीरपुर निवासी मंगरू कुमार 22 पुत्र झींगुर के रूप में हुई। शव को कब्जे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
