बलिया: फरही नाला में डूबा अधेड़, दूसरे दिन उतराया मिला शव

0

बलिया: फरही नाला में डूबा अधेड़, दूसरे दिन उतराया मिला शव

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के फरही नाला में शनिवार को स्नान करते समय एक अधेड़ डूब गया। रविवार को नाले में उसका शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरपोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि भिंडकुंड गांव निवासी मैनेजर 50 मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार वह शनिवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए घर से निकला था। विसर्जन के बाद फरही नाला की पुलिया पर स्नान करने चला गया। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन व ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब वह फरही नाले के किनारे पहुंचे, तो वहां उसके कपड़े मिले, जिससे यह साफ हुआ कि वह नाले में स्नान कर रहा था।
ग्रामीणों ने नाले में उतरकर उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार को दिन में उसका शव नाले में उतराया मिला। शव को देखकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से उसे नाले से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *