बलिया में आमने सामने बाइक की टक्कर, युवक की मौत
बलिया में आमने सामने बाइक की टक्कर, युवक की मौत
बलिया। गडवार थाना क्षेत्र के रतसर नगर के नहर मार्ग पर मंगलवार की शाम सुहेलदेव प्रतिमा के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इसमें ग्राम पंचायत सलेम धनौती निवासी विकास गोंड ऊर्फ सुनील 35 की घटना स्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायल को अपने निजी साधन से सीएचसी पहुंचाया जहां विकास गोंड को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार भाग निकला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बाईक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
