बलिया एसपी ने वीडियो कॉल कर रात गस्त व चेकिंग प्वाइंट को जांचा

बलिया एसपी ने वीडियो कॉल कर रात गस्त व चेकिंग प्वाइंट को जांचा
एसपी ने उभांव, सिकंदरपुर व सुखपुरा थाने का किया औचक निरीक्षण
बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने गुरुवार की रात थाना उभांव, सिकंदरपुर व सुखपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मालखाना व कार्यालय में अपराध व त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एचएस, महिला उत्पीड़न, हत्या व बलवा, गुमशुदा,पासपोर्ट आदि रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
एसपी ने तीनों थानों के महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मियों से पूछताछ तथा कार्यों व रजिस्टर में की गयी इंट्री को चेक किया। इसके साथ ही रजिस्टर में अंकित शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीड बैक भी लिया गया। इसके अलावा कंप्यूटर कक्ष व सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए तैनात कर्मचारियों से सीसीटीएनएस के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी। वही सीसीटीवी कैमरा 24 घण्टे चलता है कि नहीं उसका निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द न हो, बिजली चले जाने पर जनरेटर या इनवर्टर की सप्लाई दी जाय। इसके साथ ही आईआरएडी ऐप में किसी भी थाना क्षेत्र में हुए एक्सीडेन्ट की डिटेल फोटो सहित फीड की जाती है। जिसमें समय से अपडेट करने हेतु निर्देशित किया।
