बलिया में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी पत्रकार गिरफ्तार

0

बलिया में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी पत्रकार गिरफ्तार

लखनउ स्थित अपने बैंक खाते में लिया था पैसा, थमाया था फर्जी नियुक्ति पत्र

बलिया। उत्तर प्रदेश के नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में जेई पद पर नियुक्ति कराने के नाम पर बलिया के नरही थाना के टुटुवारी गांव का मूल निवासी, बलिया नगर से सटे रामपुर महावल का रहने वाला व पत्रकार नीरज राय को नरही पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी तथा फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भरौली निवासी नारायन राय से 26 माह पहले 1.80 लाख लिया। कुछ दिनों बाद उसने फर्जी नियुक्ति थमा दिया था। पैसा मांगने पर धमकी देना शुरू कर दिया अपने को मान्यता प्राप्त पत्रकार बता धौंस जमाने लगा। इस मामले में नारायन राय ने नरही थाने में 9 माह पहले मुकदमा दर्ज कराया था।
बता दें कि 26 माह पहले प्रदेश सरकार ने नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में जेई भर्ती निकाली। भर्ती प्रक्रिया के लिए शासन ने एक संस्था को जिम्मेदारी दी। संस्था की ओर से जुलाई 2022 में इंटरव्यू कराया। उसी समय नीरज ने नारायन राय के लड़के को जेई पद पर नियुक्ति कराने के लिए पैसे को अपने लखनऊ के हजरत शाखा में संचालित बैंक खाते में 1.20 लाख लिया। इसके बाद 60 हजार और लिया। कुछ दिनों बाद जब नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी भी जब लड़के की नियुक्ति नहीं हुई तो नारायन ने पैसे का तगादा शुरू कर दिया। इसी बीच नीरज ने नारायन को नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब नारायन ने इस बाबत जानकारी की तो पता चला कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद नारायन ने तत्कालीन एसपी को शिकायत पत्र दिया। एसपी के आदेश पर नरही थाने में 31 जनवरी 2024 को मुकदमा दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *