बलिया के बीटेक के छात्र ने असम के ब्रह्मपुत्र हास्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

बलिया के बीटेक के छात्र ने असम के ब्रह्मपुत्र हास्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के कैथवली गांव के पिण्डहरा निवासी युवक ने असम प्रदेश के आईआईटी गुवाहाटी परिसर के ब्रह्मपुत्र हास्टल में रविवार की रात फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। मंगलवार को जैसे ही युवक का शव पैतृक गांव पंहुचा, वैसे ही घर में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि कैथवली गांव के पिण्डहरा मौजा निवासी विमलेश पासवान 23 आईआईटी गुवाहाटी में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार की रात ब्रह्मपुत्र हास्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दिया। रात में छात्रों ने विमलेश को फांसी पर लटकता देख शोरगुल किया और कालेज स्टाफ व पुलिस को सूचना दी। परिजन मंगलवार को शव लेकर घर आये तथा गांव पर ही अंतिम संस्कार कर दिया। पिता श्याम बिहारी पासवान ने बताया कि विमलेश मुझसे रविवार शाम को ही बात किया था, कोई भी ऐसी बात नहीं थी।आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *