बलिया में बिजली निगम का चला चेकिंग अभियान, बाजार में अफरा तफरी

0

बलिया में बिजली निगम का चला चेकिंग अभियान, बाजार में अफरा तफरी

बलिया। नरहीं बाजार में बिजली निगम के अधिकारियों की दस्तक होते ही बाजार में हड़कंप मच गया। चेकिंग की डर से अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। टीम जब गांव में पहुंची तो लोगों में अफरा तफरी मच गई।
रविवार को दोपहर में बिजली निगम के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता के साथ अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश, उप खंड अधिकारी रंजीत यादव, अवर अभियंता विपिन सिंह, मीटर रीडर कृपाशंकर, जीतेन्द्र यादव, धर्मेंद्र मौर्या, मुमताज खां, लाइन मैन राजेश राम, रविशंकर प्रसाद, अमित यादव की टीम जैसे ही नरहीं बाजार में पहुंची और चेकिंग शुरू किया अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। टीम जब नरही गांव में पहुंची तो हड़कंप मच गया कुछ लोग अपना केबल स्वयं उतार दिए तो कुछ लोगों का केबल तार भी काटा गया। टीम द्वारा क्रॉस चेकिंग भी की गई। इसके बाद उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेने, बकाया राशि जमा कराने को नरही पंचायत भवन पर कैम्प लगाकर समस्या का सामाधान करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *