डीएम-एसपी ने फेफना व रसड़ा थाना में सुनी फरियादें

डीएम-एसपी ने फेफना व रसड़ा थाना में सुनी फरियादें
बलिया। थाना फेफना और थाना रसड़ा परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जनसुनवाई के लिए ज़िलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी विक्रांत वीर भी पहुँचे। इस दौरान थाना फेफना में कुल 4 मामले आये, जिसमें एक आवेदन पत्र पुलिस विभाग से सम्बंधित और 3 राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले आए। दो मामले का मौके पर ही निस्तारण किया गया। थाना रसड़ा में कुल 2 मामले आए, जिसमें मो. जमसेद अहमद अंसारी के कब्रिस्तान के मामला रहा। मौके पर सुलह समझौता कर निस्तारण कराया गया। सुभावती देवी की जमीनी विवाद के मामले में मौके पर लेखपाल उपस्थित नहीं होने पर अधिकारियों ने समय सीमा में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले को निस्तारण के निर्देश दिया। इस दौरान सीओ सदर श्यामकांत सिंह, एसडीएम रसड़ा, सीओ फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी, क्राइम इस्पेक्टर अवधेश अवस्थी आदि रहे।
