बलिया में वीर कुंवर सिंह सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, नहीं मिला सुराग

0

बलिया में वीर कुंवर सिंह सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, नहीं मिला सुरागबलिया। यूपी बिहार की सीमा पर स्थित बक्सर-भरौली के बीच बने वीर कुंवर सिंह सेतु से शनिवार को एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। बताया घरेलू विवाद को लेकर युवक ने या कदम उठाया। कहा जा रहा है कि युवक ने पिता को फोन कर गंगा में कूदने की बात कही और कुछ ही देर बाद पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंगा में युवक की तलाश शुरू कराई गई। लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। नरही थाना क्षेत्र के टुटवारी गांव निवासी श्रीकांत पासवान पुत्र श्याम नारायण पासवान का किसी बात को लेकर अपने पिता से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पिता को फोन कर कहा कि वह गंगा नदी में कूदने जा रहा है।बेटे की बात सुनकर पिता घबराए और बाइक से वीर कुंवर सिंह सेतु पर पहुंचे लेकिन युवक ने पिता को आता देख की गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद गंगा पुल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने गंगा में तलाश शुरू कराई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *