बलिया में वाहन चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

0

बलिया में वाहन चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तारबलिया। स्वाट/सर्विलांस व बैरिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को देरशाम मुठभेड़ के दौरान पांच अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इसमें एक के पैर में गोली लगी है जिसका इलाज कराया जा रहा है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा कारतूस के अलावा चोरी की एक ट्रैक्रटर, एक ट्रैक्टर ट्राली, 11 बाईक, दो पम्पिंग सेट मोटर व चोरी करने का उपकरण बरामद किया है।अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि शनिवार की देरशाम स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ बैरिया थाना पुलिस रात्रि गश्त व चेकिंग कर रही थी। इस बीच टीम को बैरिया से बिहार जाने वाले मार्ग पर चोरी की मोटर साईकिल से पांच वाहन चोरों के गुजरने की सूचना मुखबीर से मिली। इसके बाद टीम गिरफ्तार करने में जुट गई और घेराबंदी कर दी। बताया जाता है कि हेमन्त सिंह पुत्र हरेराम सिंह निवासी कुरेजी, थाना गड़वार ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में हेमन्त सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी और पकड़ा गया। फिर पुलिस ने हर्ष राज सिंह उर्फ राज सिंह पुत्र शशिचन्द सिंह उर्फ राशि चन्द्र सिंह निवासी जगदीशपुर, थाना फेफना, दिनेश श्रीवास्तव पुत्र फतेबहादुर श्रीवास्तव निवासी हैबतपुर, थाना कोतवाली, अनुज उपाध्याय उर्फ शिवम उपाध्याय पुत्र कैलाश नाथ उपाध्याय उर्फ सन्तशरण उपाध्याय निवासी बड़का बैजू टोला सिताबदियर, थाना रिविलगंज, सारण बिहार, हाल मुकाम टोला शिवन राय, थाना बैरिया व जयकुमार गोंड उर्फ सन्टुल गोंड पुत्र भगेलू गोंड निवासी बभनौली थाना गड़वार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी चोरी की गाड़ियों को बिहार बेचने जा रहे थे।अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) ने बताया कि घायल बदमाश का इलाज सीएचसी सोनबरसा पर चल रहा है। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *