मौसम विभाग के रेड अलर्ट में बलिया भी, तेज आंधी बारिश की संभावना

0

मौसम विभाग के रेड अलर्ट में बलिया भी, तेज आंधी बारिश की संभावना

बलिया। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल के कई जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़े रहने की उम्मीद है। अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, भारी बारिश, तेज हवाएं (हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे से लेकर 100 किमी प्रति घंटे तक) और ओलावृष्टि होने की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी है।
इसमें बलिया के अलावा बहराईच, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, मऊ, संत कबीर नगर, श्रावस्ती आदि जिले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *