बलिया में यातायात बूथ को ट्रैफ़िक इंस्पेक्टर ने बनाया वसूली केंद्र, मालवाहक वाहन निशाना

0

बलिया में यातायात बूथ को ट्रैफ़िक इंस्पेक्टर ने बनाया वसूली केंद्र, मालवाहक वाहन निशानाबलिया। नगर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह धवस्त हो चुकी है।यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली चरम पर है। इसके चलते लगने वाले जाम से जहां आये दिन स्कूली बस और एम्बुलेंस घंटों फंसी रहती हैं वहीं आमलोग त्रस्त हैं। नगर का चित्तू पांडेय चौराहा यातायात पुलिस की अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बना हुआ है। यहां मालवाहक वाहन चालक बिना चढ़ावा दिए नहीं गुजर पाते हैं। बता दें कि नगर के चित्तू पांडेय चौराहा पर सुबह से लेकर शाम तक यातायात पुलिस बूथ के सामने जाम लगता है लेकिन यातायात निरीक्षक नगर में चक्रमण कर कमाई में ही व्यस्त रहते हैं। यही नहीं चौराहे पर स्थित बूथ पर मालवाहक वाहनों को रोक कर जांच के नाम पर डील किया जाता है। सूत्रों की मानें तो हर महीने इनके द्वारा लाखों की अवैध वसूली की जाती है जिससे सरकारी खजाने पर भी असर पड़ रहा है। नियमानुसार शासन से निर्धारित ऐप से फोटो लेकर ही चालान करने का प्रावधान है। लेकिन इसका पालन नही किया जाता है। कई जगह तो पीआरडी या यातायात पुलिस ही फोटो लेने का काम करते हैं। इसके बाद डिलिंग की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *