बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली, यातायात बूथ के सामने सवारी बैठाते हैं ई रिक्शा वाले

बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली, यातायात बूथ के सामने सवारी बैठाते हैं ई रिक्शा वालेबलिया। जिले में तैनात यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली बदस्तूर बना हुआ है। नगर का प्रमुख चित्तू पांडेय चौराहा स्थित यातायात बूथ वसूली केन्द्र बना हुआ है। इनके इशारे पर यातायात पुलिस की नजर मालवाहक वाहनों के साथ ही रिक्शा पर ही होती है जिससे अवैध कमाई बनी रहे। उधर, अवैध वसूली ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर रखा है। मालवाहक वाहनों से डील करने के लिए उन्हें घंटों चौराहे पर रोक कर रखा जाता है। यही नहीं बूथ के सामने और आसपास ई रिक्शा की भरमार होती है। इन वाहनों से रोजाना अवैध वसूली होती है। सूत्रों की मानें तो यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली पर लगाम लगाने को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होने से रोजाना लाखों के राजस्व की हानि हो रही है। वाहनों के खड़े होने से हमेशा जान लगा रहता है।
