बलिया : डीएम ने 32 लेखपालों का किया तबादला, योगदान न देने वाले का रुकेगा वेतन

0

बलिया : डीएम ने 32 लेखपालों का किया तबादला, योगदान न देने वाले का रुकेगा वेतनपूर्व तैनाती और दंडित तहसीलों में नहीं भेजे गए लेखपालबलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों के स्थानांतरण को लेकर बैठक की। बैठक में पारदर्शी व्यवस्था अपनाते हुए सभी संबंधित लेखपालों के सामने विकल्प लेकर प्रथम सूची में 32 लेखपालों का स्थानांतरण किया गया। इनमें 14 महिला लेखपाल शामिल हैं, जबकि शेष 18 लेखपालों का पारस्परिक आधार पर तबादला किया गया।डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी लेखपाल का स्थानांतरण उसकी गृह तहसील में नहीं किया जाएगा। साथ ही जिस तहसील में पहले तैनाती रह चुकी है, वहां भी पुनः तैनाती नहीं दी गई है। इसके अलावा पूर्व में दंडित तहसीलों में भी संबंधित लेखपालों की पोस्टिंग नहीं की गई है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि 22 मई को ही संबंधित लेखपालों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए और सभी स्थानांतरित लेखपाल उसी दिन नई तैनाती स्थल पर योगदान आख्या प्रस्तुत करें।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई लेखपाल निर्धारित तिथि पर योगदान नहीं करता है तो उस दिन का वेतन देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि राजस्व कार्यों में तेजी और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित हो सके। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं समस्त तहसील के एसडीएम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *