बलिया में यातायात प्रभारी के संरक्षण में जगह जगह बस स्टैंड, अवैध कमाई हो रहा ‘चोखा’

बलिया में यातायात प्रभारी के संरक्षण में जगह जगह बस स्टैंड, अवैध कमाई हो रहा चोखाबलिया। नगर में यातायात प्रभारी की शह पर जगह संचालित अवैध वाहन स्टैंडो से वसूली होती है। इस काम को यातायात पुलिस के अलावा पीआरडी वाले अंजाम देते हैं।नगर का चित्तू पांडेय चौराहा तो अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बन चुका है। यातायात पुलिस बूथ के सामने ही ई रिक्शा स्टैंड है जिससे यातायात प्रभारी को हर महीने फिक्स आमदनी होती है। यही नहीं नगर के अंदर टीडी कॉलेज मार्ग बस स्टैंड बन चुका है जो यातायात प्रभारी की कमाई को ‘चोखा’ करता है।बता दें कि नगर क्षेत्र में बस स्टैंड निर्धारित नहीं है। इसके बावजूद यातायात प्रभारी की ओर से बसों को नगर अंदर तक आने दिया जाता है। सूत्रों की मानें तो प्रति बस सुविधा शुल्क लिया जाता है।
