बलिया छात्र को चाकू मार किया घायल

0

बलिया छात्र को चाकू मार किया घायल

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में मंगलवार को एक छात्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर में भरतपुरा ग्राम के कब्रिस्तान के पास कुछ लड़के आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष ने संजीत यादव 16 पुत्र लल्लन यादव पर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू लगने से संजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग निकले। परिवार के सदस्यों ने घायल संजीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल संजीत ने बताया कि वह स्कूल से लौट रहा था तभी उन लोगों ने उसे बुलाया और अचानक चाकू मार दिया। उसके पेट और पीठ में चाकू लगा है। इस बाबत सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *