बलिया में ट्रक ने ली बाईक सवार युवक की जान, एक घायल

बलिया में ट्रक ने ली बाईक सवार युवक की जान, एक घायल
बलिया । सहतवार–रेवती मार्ग पर गुरुवार को ट्रक और बाईक की टक्कर में युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि रेवती थाना क्षेत्र के लाल टोला गायघाट निवासी हरमेंद्र चौहान (28) और सत्येंद्र चौहान बाइक से रेवती जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में हरमेंद्र की मौत हो गई जबकि सत्येंद्र घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल सत्येंद्र को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची ने हरमेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर दोनों ओर से यातायात बाधित रहा।
