बलिया में चोरी का वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बलिया में चोरी का वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-सारंगपुर मार्ग पर महुआ मोड़ के पास सोमवार की रात
पुलिस ने चोरी के एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात बांसडीह पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखा। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह तेज रफ्तार में भागने लगा। भागते समय बाइक सड़क किनारे फिसल गई और आरोपी गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान दिलीप साहनी (31) पुत्र मन बहादुर साहनी निवासी दुहीमुसी, थाना बांसडीह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बीते 11 फरवरी को पवन कुमार की मोटरसाइकिल और 10000 रुपये झांसा देकर चोरी किया था। घायल आरोपी का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मुठभेड़ में चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
