बलिया में देशी शराब दुकान के पास युवक की हत्या, तीन नामजद के खिलाफ तहरीर

0

बलिया में देशी शराब दुकान के पास युवक की हत्या, तीन नामजद के खिलाफ तहरीरग्रामीणों ने रसड़ा बलिया मार्ग पर लगाया जामबलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र स्थित देशी शराब दुकान के पास शनिवार की शाम गुरगुजपुर निवासी सत्य प्रकाश राम 30 पुत्र स्व जवाहर राम की बदमाशों ने चाकू मार हत्या कर दी। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा बलिया मार्ग के संवरा चट्टी के पास जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर देरशाम में जाम समाप्त कर दिया। तहरीर में मृतक के भाई ने उल्लेख किया है कि उसका भाई दोपहर में घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में देशी शराब ठेके के पास संवरा निवासी तीन लोगों ने वाद-विवाद करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भाई को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *