बलिया में बिजली पोल से टकराई बाईक, दो की मौत
बलिया में बिजली पोल से टकराई
बाईक, दो की मौत
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया मोड़ पर बुधवार की शाम बाइक पर सवार दो लोग बिजली पोल से टकरा गए और गड्डे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
बताया जाता है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव निवासी पंचरतन प्रजापति 49 व धीरेंद्र कपाड़िया 47 बाइक से सहतवार से बांसडीह की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सुरहिया मोड़ पर पहुंचे कि उनकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद दोनों बाइक सवार गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहा पंचरतन प्रजापति गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक मांगकर धीरेंद्र के साथ किसी गांव में शादी के लिए बातचीत करने गए थे और वहां से ही वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी।
