अब हर ग्राम पंचायत भवन परिसर में बनेगा लेखपाल कक्ष, राजस्व परिषद के आयुक्त ने जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
अब हर ग्राम पंचायत भवन परिसर में बनेगा लेखपाल कक्ष, राजस्व परिषद के आयुक्त ने जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
लखनऊ / बलिया। प्रदेश सरकार ने
अब लेखपालों की तैनाती केवल कागज़ी तौर नहीं बल्कि उनके हल्के के गांव या पंचायत क्षेत्र में ही करने की कवायद शुरू की है। राजस्व परिषद के आयुक्त व सचिव ने पहल शुरु कर दी है। इनके द्वारा सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन परिसर में “लेखपाल कक्ष” विकसित करने का निर्देश दिया गया है। वहां निर्धारित समय पर लेखपाल जनता के कार्यों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
जिलाधिकारियों से कहा गया है कि पंचायत-वार स्थान उपलब्धता, मुख्यालय निर्धारण, गांवों की दूरी, आवागमन स्थिति तथा राजस्व अभिलेखों के निस्तारण से जुड़े बिंदुओं का ब्यौरा तैयार कर शासन के पोर्टल/गूगल शीट पर अपलोड किया जाए। इस डाटा के आधार पर नई कार्ययोजना लागू होगी। इससे
आम लोगों की समस्याओं को तहसील का चक्कर लगाए बिना निस्तारित किया जा सकेगा। यह व्यवस्था वित्तीय वर्ष 2026-27 से चरणवार लागू होगी।
