बलिया में सभी बोर्ड के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल दो दिन छात्रों के लिए बंद

0

बलिया में सभी बोर्ड के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल दो दिन छात्रों के लिए बंद

कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम का निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शीतलहर, कोहरे, गलन एवं न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट को गंभीरता से लिया है। कड़ाके की ठंड से बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं हित संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त व अन्य समस्त बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 29 एवं 30 दिसंबर को छात्रों के लिए अवकाश रहेगा। वहीं समस्त शिक्षक एवं अन्य स्टाफ विद्यालय पर समय से उपस्थित रहकर शासकीय एवं विभागीय कार्यों का सम्पादन करेंगें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने समस्त विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *