बलिया के नरही थाना के भरौली चौराहा पर बालू लदे ट्रकों से जारी है वसूली, बलिया मार्ग पर रेट फिक्स

बलिया के नरही थाना के भरौली चौराहा पर बालू लदे ट्रकों से जारी है वसूली, बलिया मार्ग पर रेट फिक्स
एक पुलिसकर्मी पर लटक रही कार्रवाई की तलवार, फिर भी नहीं रुक रहा खेल
बलिया। एक वर्ष पहले प्रयागराज में लगे महाकुम्भ के दौरान ट्रैफिक इंतजाम के लिए एनएच 31 को वनवे कर दिया गया। महाकुम्भ तो समाप्त हुए महीनों बीत गए लेकिन यह व्यवस्था नरही पुलिस के लिए अवैध कमाई का कुम्भ बन चुका है।
बताया जाता है भरौली चौराहा से एनएच 31के बलिया मार्ग पर बालू और गिट्टी लदे ट्रकों को पुलिसिया परमिट लेना होता है। इसके लिए प्रति ट्रक 500 से एक हजार का रेट फिक्स किया गया है। पूरे दिन यहां पुलिसकर्मी सड़क पर बेरिकेडिंग सरकाते रहते हैं। इसके लिए पुलिस दलालों का सहारा लेती है। चौराहा स्थित एक दुकान में सेटिंग होती है और वहीं डील करने के बाद ट्रकों को रास्ता देती है। हालांकि दो दिनों पहले खबर सामने आने के बाद एक पुलिसकर्मी की जिला मुख्यालय पर पेशी हो चुकी है और कार्रवाई की तलवार लटक रही है। लेकिन इसके बावजूद इस खेल पर लगाम नहीं लग रहा। सूत्रों की मानें तो थाने के ‘ साहब ‘ के इशारे पर ही चौराहा से खुलेआम पशु व शराब तस्करी के अलावा अवैध वसूली होती है।
