बलिया में हमराही चैरिटेबल सेवा संस्थान पर फर्जीवाड़ा का आरोप, प्रबंधक समेत चार गिरफ्तार

बलिया में हमराही चैरिटेबल सेवा संस्थान पर फर्जीवाड़ा का आरोप, प्रबंधक समेत चार गिरफ्तार
बलिया। जिले में हमराही चैरिटेबल सेवा संस्थान द्वारा चार पदों पर एक से डेढ़ लाख रुपये लेकर नियुक्ति करने व केवल दो माह का सेलरी देने का आरोप है। अब उनके सहयोगी ताला बन्द करके फरार है। तहरीर पर रसड़ा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रसड़ा पुलिस ने शनिवार को हमराही चैरिटेबल संस्थान छितौनी के प्रबंधक दिलीप कुमार भारती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को तहरीर में निभा वर्मा ने बताया है कि हमराही चैरिटेबल संस्थान के प्रवन्धक जाम निवासी दिलीप कुमार भारती ने फर्जी तरीके से पेपर के माध्यम से जुलाई 2024 में
विज्ञापन दिया। जिसमें सुपरवाईजर, सफाईकर्मी, ड्राइवर पद का लालच देकर अवैध नियुक्ति पत्र देकर सभी से एक से डेढ लाख रूपये लिया। इनके द्वारा सफाई का कार्य पांच से छह माह तक कराया गया। लालच के रूप में एक से दो माह का सैलरी आधा अधूरा दिया गया। इसके बाद सितम्बर से जनवरी तक का कोई भी पैसा नही दिया गया। बार बार कहने पर हीलाहवाली करते हुये आफिस में ताला बंद कर उनके सहयोगी जाम निवासी सुमन भारती सन्नी फरार हो गये। घर जाकर रुपये मांगने पर दिलीप के भाई अन्य लोग जो ऑफिस व कर्मचारियों की देख रेख कर रहे थे उतावले हो गये व जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने दिलीप कुमार भारती समेत साथ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया।
शनिवार को रसड़ा थाने के उनि राजकेशर सिंह ने दिलीप कुमार भारती (प्रबन्धक हमराही चैरिटेबल सेवा संस्थान), सुमन्त भारती, सन्नी भारती, नन्दू राजभर को ग्राम जाम से गिरफ्तार कर लिया।
