बलिया में पुलिस व आयुष यादव हत्याकांड आरोपियों के बीच मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

बलिया में पुलिस व आयुष यादव हत्याकांड आरोपियों के बीच मुठभेड़, पांच गिरफ्तार
आरोपियों से दो चार पहिया व बाईक के साथ अवैध असलहा बरामद
पुलिस छह आरोपियों को पहले ही भेज चुकी है जेल
बलिया। आयुष हत्याकांड के वांटेड पांच आरोपियों को उभांव पुलिस ने रविवार की भोर में चैनपुर के पास बंधे पर हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पकड़े गई पांच आरोपियों में से चार बदमाशों के पैर में गोली लगी है। वहीं उनके कब्जे से दो चार पहिया और एक बाईक के साथ ही दो पिस्टल, एक तमंचा, 10 कारतूस बरामद किया। घायल बदमाशों
का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम व पता नीतिश यादव उर्फ अभयरंजन पुत्र राजमंगल यादव निवासी नवादा थाना भीमपुरा, आशीष यादव उर्फ सतीश यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी विसुनपुर बलेसर थाना भीमपुरा, दिलीप यादव उर्फ राका पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी कटया थाना भीमपुरा, राहुल वर्मा पुत्र विन्धयाचल प्रसाद निवासी वार्ड नंबर – 5 बेल्थरा रोड थाना उभांव और आनन्द कुमार वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी डुमरी थाना रामपुर जनपद मऊ बताया। पकड़े गए बदमाशों द्वारा बताया गया कि बीते 13 दिसंबर की शाम करीब घर के पास टहल रहे राहुल यादव पुत्र बच्चा यादव की गोली मारी थी। जिसकी इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई थी।
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने मृतक के मौसेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्या की साजिश में शामिल सर्वजीत उर्फ गोलू सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी अतरौल चक मिलकान थाना उभांव, मु.फैज पुत्र मु.सफीर निवासी उमरगंज थाना उभांव, अयान पुत्र मु. तकबीम उर्फ सोनू निवासी फरसाटार थाना उभांव, अभिषेक यादव पुत्र हरिद्वार यादव निवासी भीटाभुवारी थाना उभांव, विनोद यादव उर्फ राका पुत्र विश्राम यादव निवासी बभनियाव थाना उभांव, प्रतिभा वर्मा पत्नी जितेन्द्र निवासी बाटा वाली गली कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि रॉबिन सिंह ने बहन के साथ शनिवार को मऊ जनपद के कोतवाली में आत्मसमर्पण किया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि आयुष हत्याकांड के वांछित पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। गोली में घायल सभी आरोपियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बदमाशों के कब्जे से वाहन, हत्या में प्रयुक्त बाइक, दो पिस्टल, एक तमंचा, 10 कारतूस बरामद किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
