बलिया के नरही थाना का भरौली चौराहा बना तस्करी का हब, पुलिस भर रही जेब

बलिया के नरही थाना का भरौली चौराहा बना तस्करी का हब, पुलिस भर रही जेब
बलिया। नरही थाना का प्रांतीय इलाका भरौली चौराहा तस्करी का हब बन चुका है। यूपी से जहां शराब और पशु तस्करी धड़ल्ले होता है वहीं अनाज तस्करी भी जोरों पर होती है। बिहार से आने वाला लाल बालू, लोहे की सरिया, तेंदु पत्ता, चंदन की लकड़ी पुलिस की कमाइको ‘चोखा’ करती है।रही सही कसर को गांजा बेचने वाले, अवैध खनन वाले भी पूरी करते हैं। समय समय पर उच्चाधिकारियों की ओर से कार्रवाई भी होती है लेकिन कुछ दिनों बाद ही पुराना खेल शुरू हो जाता है।
बता दें कि इन दिनों नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा होते रोजाना दर्जनों गाड़ियां पशुओं को लेकर बिहार जाती हैं। बिना सेटिंग वाले को पुलिस पकड़ कर कोरम करती है। शराब की खेप तो रोज बिहार जाती है जिसकी पोल बिहार में होने वाली जब्ती ही खोलती है। इसके अलावा शराब की तस्करी तो कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र के कोटवां नारायनपुर से लेकर कोट अंजोरपुर तक गंगा के रास्ते दर्जनों स्थानों पर होता है। इन्हीं जगहों से इंजन चालित नावों से पशु तस्करी भी खूब होती है। कुछ जगहों पर तो तस्कर हथियारों से लैस होते हैं जिसके डर से कोई मुँह नहीं खोलता। इससे नरही पुलिस को हर माह लाखों की कमाई होती है।
बता दें कि बीते वर्ष जुलाई में एडीजी जोन वाराणसी व डीआईजी आजमगढ़ ने छापेमारी कर अवैध वसूली का खुलासा किया था। उस समय तत्कालीन एसओ, चौकी इंचार्ज समेत कईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और कई सस्पेंड हुए थे। इसके बावजूद पुलिस का खेल बदस्तूर जारी है।
