बलिया में एसपी ने रंगीन मिजाज सिपाही को थमाया सस्पेंसन लेटर, महिला की शिकायत पर कार्रवाई

0

बलिया में एसपी ने रंगीन मिजाज सिपाही को थमाया सस्पेंसन लेटर, महिला की शिकायत पर कार्रवाई

बलिया। नगर कोतवाली में तैनात एक सिपाही द्वारा एक महिला को लगातार मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई महिला की शिकायत पर एसपी ने की। वहीं पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला कुछ दिनों पूर्व अपनी समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र देने कोतवाली पहुंची थी। प्रार्थना पत्र पर महिला का मोबाइल नंबर भी दर्ज था। आरोप है कि कोतवाली में तैनात सिपाही पंकज पाठक ने उसी नंबर पर मैसेज करने लगा। महिला ने व्हाट्सएप के जरिए आपत्ति जताते हुए सिपाही को ऐसा न करने की चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से की। एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया और मामले की जांच सीओ सिटी मो. उस्मान को सौंप दी। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *