बलिया के स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़ा, स्टाफ नर्स के खिलाफ मुकदमा कराने का निर्देश
बलिया के स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़ा, स्टाफ नर्स के खिलाफ मुकदमा कराने का निर्देश
बलिया। जिले के स्वास्थ्य विभाग में समय समय पर फर्जीवाड़ा सामने आ रहे हैं। नया मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में तैनात स्टाफ नर्स कुमुदलता राय के खिलाफ फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर नौकरी करने का है। जांच मे इसकी पुष्टि होने पर महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश ने सीएमओ बलिया को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएमओ ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।
शिकायतकर्ता प्रभात राय ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि कुमुदलता राय ने उम्र घटाकर, हाईस्कूल और इंटर में अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाकर, दोबारा डिग्री के माध्यम से नौकरी हासिल की है। इसकी जांच को दो सदस्यीय समिति गठित की गई। समिति ने शिकायतकर्ता और स्टाफ नर्स दोनों के बयान लिए और दस्तावेज़ों का सत्यापन कराया। जांच में
माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी से मिली रिपोर्ट में बताया गया कि
हाईस्कूल और इंटर के प्रमाणपत्र अलग-अलग वर्षों में अलग-अलग जन्मतिथि के साथ जारी हुए। इसमे जन्मतिथि बदलकर दो अलग-अलग शैक्षणिक दस्तावेजों का उपयोग किया गया।
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कृत्य नियम विरुद्ध है और “तथ्यों को छिपाकर नौकरी प्राप्त करने” की श्रेणी में आता है।
रिपोर्ट पर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश
ने सीएमओ को निर्देश दिया कि कुमुदलता राय के खिलाफ सुसंगत एफआईआर दर्ज करा उसकी प्रति शासन को तत्काल भेजी जाए।
सीएमओ डॉ. सजीव वर्मन ने कहा कि
“शासन से पत्र प्राप्त हो गया है। संबंधित स्टाफ नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।
