बलिया में पुलिस के हत्थे चढ़े टेंट कारोबारी के हत्यारोपी

0

बलिया में पुलिस के हत्थे चढ़े टेंट कारोबारी के हत्यारोपी

बलिया। हल्दी पुलिस ने पांच दिनों पहले पहले हुई टेंट कारोबारी की हत्या कर शव को छुपाने के मामले में तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों कहीं भागने की फिराक में थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
बता दें कि ग्राम परसिया निवासी चन्दन कुमार सिंह ने थाना हल्दी में तहरीर देकर बताया कि उनके भाई अजीत कुमार सिंह उर्फ बोधा टेन्ट व्यवसाय से जुड़े थे। बीते 22 नवंबर को वह ग्राम मझौवा में एक शादी समारोह में काम कर रहे थे। देर रात में कुर्सी और सोफे के कवर बदलने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने मिलकर अजीत कुमार सिंह की हत्या कर दी और मृतक को उसकी मोटरसाइकिल सहित गंगापुर घाट के पास गंगा नदी में फेंक दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
मामले में हल्दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी थी। गुरुवार को पुलिस ने शान्ति नगर तिराहे से लगभग 100 मीटर दूर बसुधरपाह मार्ग पर तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों कहीं भागने की फिराक में खड़े थे। तीनों आरोपी ग्राम मझौवा थाना हल्दी के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *