बलिया के बैरिया क्षेत्र में तमंचा दिखा दिनदहाड़े छिनैती, दो नामजद, कई अज्ञात पर केस

बलिया के बैरिया क्षेत्र में तमंचा दिखा दिनदहाड़े छिनैती, दो नामजद, कई अज्ञात पर केस
बलिया। बैरिया में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा दिखा बुलेट मोटरसाइकिल, सोने की चेन और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बैरिया निवासी दो नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा निवासी विराज सिंह और आदित्य सिंह बुलेट से रानीगंज से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर में चंपासती मोहल्ला के सामने तहसील चौराहा पर उन्हें रोककर तमंचा और चाकू दिखाकर आतंकित किया गया। आरोपियों ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल, सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया, साथ ही लाठी-डंडों से मारपीट भी की।
पीड़ितों की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने जांच के बाद बैरिया निवासी दो नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
