बलिया में पति ने पत्नी को मायके भेज फांसी लगाकर दी जान

बलिया में पति ने पत्नी को मायके भेज फांसी लगाकर दी जान
बलिया। मनियर कस्बा स्थित चांदू पाकड़ वार्ड नंबर चार निवासी युवक ने शुक्रवार को पत्नी को मायके भेज फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि जितेंद्र राजभर उर्फ बाघा 45 पुत्र सियाराम राजभर का पत्नी के साथ विवाद हो गया। जिस पर पत्नी ने कहा कि मैं मायके जा रही हूं तो उसने उसे सौ रुपए मायके जाने के लिए दे दिया।
इसके बाद पत्नी के अपने मायके चली गई। उधर बच्चे स्कूल पढ़ने चले गए। पत्नी व बच्चों के चले जाने के बाद जितेन्द्र ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। किसी ने जाकर घर में देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पत्नी प्रमिला मायके से ससुराल पहुंची और दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक ठेले पर फल बेचकर पूरे परिवार का जीवन यापन करता था।
