बलिया में आठ कफ सिरप के नमूने लिए

0

बलिया में आठ कफ सिरप के नमूने लिए

बलिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल ने दो स्थानों से बच्चों के कफ सिरफ के आठ नमूने लिये। सिधेश्वर शुक्ल ने बताया कि विगत दिनो कुछ राज्यों में कफ सिरप के सेवन से बच्चो के सेहत पर जानलेवा दुष्प्रभाव की सूचना प्रकाश में आयी है। जिसके क्रम में बुधवार को नीलू मेडिकल स्टोर केजरीवाल हास्पीटल जगदीशपुर से चार एवं जनपदीय ड्रग वेयर हाउस बलिया से चार कुल आठ खाॅसीे के सिरप के औषधि नमूनें जाॅच एवं विश्लेषण के लिये संग्रहित किये गये है।

औषधि निरीक्षक ने औषधि विक्रेताओ को निर्देशित किया कि कफ सिरप का विक्रय/वितरण चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही करें। उन्होंने बताया कि खांसी, जुखाम व फीवर होने पर घर मे रखी पुरानी दवाओं का सेवन न करे। चिकित्सक से परामर्श के वाद ही दवाओं का सेवन करे। औषधि का बीजक जरूर प्राप्त करे। क्रय बीजक पर अंकित औषधि के बैच नं0 व अवसान तिथि का मिलान औषधि के लेबल से जरूर कर ले।

सोनपापड़ी व पेड़ा सहित 24 नमूने लिए

बलिया। आगामी त्योहारों को देखते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम में बुधवार को अलग-अलग स्थान से सोनपापडी, रिफाइण्ड, सोयाबीन का तेल, खोया व पेडा के चौबीस नमूने लिये।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम का गठित किया है। टीम ने जगदीशपुर स्थित दो दुकानों से एक सोनपापडी व एक रिफाइण्ड सोयाबीन के तेल का नमूना संग्रहित किया। इसके बाद टीम माल गोदाम रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से एक खोया व एक पेडा सहित कुल चार नमूनें संग्रहित किये। सभी नमूनों को जॉच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया है। टीम ने दो दुकानदारों को सुधार नोटिस दिया गया। इसके अलावा अभियान के तहत सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा तहसील रसडा में 09 दुकानों की जॉच करते हुये 20 नमूनें लिये गये है और 02 दुकानों को सुधार नोटिस दी गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश, पुरन्दर यादव, अखिलेश कुमार मौर्य, सतीश कुमार सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *