बलिया के आठ मौजे के जमीनों की खरीद बिक्री पर जारी है उहापोह
बलिया के आठ मौजे के जमीनों की खरीद बिक्री पर जारी है उहापोह
बलिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे फोरलेन लिंक रोड निर्माण को लेकर जिले के भरौली खास, भरौली गंगबरार, कुमकुमपट्टी, उजियार, चिंतामनपट्टी, कुर्मीडीह, रामगढ़, कटफारी मौजे की की जमीनों की खरीद बिक्री पर करीब तीन वर्षों से रोक लगा हुआ है। इसके चलते इन किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी भी तस्वीर साफ नहीं होने से किसान परेशान हैं।
बता दें कि भरौली से हैदरिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का फोरलेन लिंक मार्ग व गंगा पर तीन लेन का पुल निर्माण को लेकर इन जमीनों के नामांतरण पर रोक लगी। वर्तमान में पुल निर्माण और फलाईओवर कनेक्टिविटी के लिए जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। किन जमीनों का अधिग्रहण होगा इसको लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं है।
