बलिया में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में युवक की मौत

0

बलिया में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में युवक की मौत

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, शेष की धड़-पकड़ जारी

बलिया। मनियर कस्बा के उत्तर टोला वार्ड नंबर-14 स्थित डफाली मोहल्ले में शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे पीएचसी मनियर ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मनियर थाना समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत आला अफसर भी घटना स्थल पर पहुंच परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ किया।
मृतक के परिजनों का कहना है कि हम लोग नवका ब्रह्म के मेले में थे। जहां से मोहम्मद मोहर्रम हाशमी 40 पुत्र स्व वकील घर पर भोजन करने गया। वहां उसकी अपनी मां सैरुन से भोजन को लेकर विवाद हो गया। वह अपनी मां को गाली-गलौज देने लगा। पड़ोसी समझे कि हम लोगों को गाली दे रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि इन लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर मोहम्मद मोहर्रम हाशमी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर इलाज के लिए ले गए। जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतक घर पर कहीं से आया था और अपनी मां से खाना मांगा। खाना नहीं देने पर वह अपनी मां को गाली देने लगा। पड़ोसी समझे कि हमें गाली दे रहा है। जिसको लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में घायल युवक मोहम्मद मोहर्रम की मौत हो गई। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लिया है और शेष लोगों की धर पकड़ जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *