बलिया में ट्रैक्टर से टकरा कर बाईक सवार की मौत

0

बलिया में ट्रैक्टर से टकरा कर बाईक सवार की मौत

बलिया। बांसडीह-मनियर मार्ग पर नारायनपुर चट्टी के पास ट्रैक्टर से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया।
बताया जाता है कि मनियर कस्बा निवासी राजकुमार राजभर (38) अपने साथी लालबचन के साथ बांसडीह से मनियर जा रहे थे। नारायनपुर चट्टी के पास बाइक सवार युवक आगे जा रहे ट्रैक्टर टाली को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से टकरा गये। घटना में बाइक चालक राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। लालबचन को भी चोट आई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। लालबचन का इलाज चल रहा हैं। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।घटना के बाद कोतवाली पहुंचे युवक के परिजन कार्यवाही की मांग करने लगे। कोतवाल राकेश उपाध्याय ने बताया कि राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *