बलिया में सरयू नदी में डूबी बालिका, मौत

0

बलिया में सरयू नदी में डूबी बालिका, मौत

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के चकविलियम निवासी सुनील यादव की पुत्री सृष्टि यादव (7) की शनिवार की सुबह सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बालिका को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पंहुचे एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी व तहसीलदार नितिन सिंह ने पंचायतनामा के बाद शव को पुलिस के कब्जे में देकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि टीएस बंधा के उतरी ओर स्थित चकविलियम नदी के पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। सृष्टि अन्य बच्चों के साथ नदी में स्नान करने गयी थी, जहां अचानक गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी। मौके पर पहुंचे प्रधान रंजय सिंह ने परिवार को सांत्वना व सहायता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *