बलिया में प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक सस्पेंड

0

बलिया में प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक सस्पेंड

बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा क्षेत्र बेरूआरवारी के प्राथमिक विद्यालय मैरीटार के प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों को सस्पेंड किया है। बीएसए ने यह कार्रवाई खण्ड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर की है। निलंबित शिक्षकों पर आपसी विवाद में विद्यालय का माहौल खराब करने का आरोप है। बीएसए ने तीनों शिक्षकों के खिलाफ जांच कर एक पखवारा मे रिपोर्ट मांगा है।
सहायक अध्यापक अनीता यादव व सुनीता सिंह पर समय से स्कूल न आने और प्रधानाध्यापक द्वारा अनुपस्थित करने पर अध्यापक उपस्थिति पंजिका पर व्हाइटनर लगाकर अपना हस्ताक्षर बनाने और प्रधानाध्यापक को धमकी देने का आरोप है। बच्चों को मार कर स्कूल से भगाने और पढ़ाने की बजाय फोन चलाने का आरोप है। जांच रिपोर्ट में शिकायतों की पुष्टि हुई है। जांच समिति ने रिपोर्ट में कहा है कि विद्यालय में आपसी विवाद के कारण पठन पाठन का उचित वातावरण नहीं है, जिससे छात्र संख्या में निरंतर गिरावट हुई है। उपस्थिति पंजिका में व्हाइटनर लगाकर हस्ताक्षर किये गये है। इनके द्वारा डायरी नियमित अपडेट न करने, बच्चों के कार्य को न जांचने तथा समय सारिणी के अनुसार शिक्षण कार्य नहीं करने लिए दोषी माना गया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ सिंह पर विभागीय नियमों, अपने पदीय दायित्वों तथा अध्यापक आचरण नियमावली के विरूद्ध कार्य करने का आरोप है। इस कृत्य से जनपद में विभाग की छवि धूमिल हुई है। उक्त के दृष्टिगत प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ सिंह तथा उक्त दोनों शिक्षिकाओं को बीएसए मनीष सिंह निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक को प्रावि आसचौरा( बेरूआरबारी) से सम्बद्ध किया गया है, जबकि सहायक अध्यापक अनीता यादव को प्रावि करमपुर (बेरूआरबारी) और सुनीता सिंह को प्रावि जानपुर (बेरूआरबारी) से सम्बद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *