बलिया में एनएच पर बिजली पोल से टकराई बाईक, पति की मौत, पत्नी व बच्चा घायल

0

बलिया में एनएच पर बिजली पोल से टकराई बाईक, पति की मौत, पत्नी व बच्चा घायल

बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पांडेपुर व टेंगरही के बीच शुक्रवार को नवीन पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार बिजली पोल से टकरा गया। इस हादसे में पति, पत्नी व दो साल के बच्चा घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने विशाल कुमार 28 पुत्र सुरेंद्र बिंद निवासी नोनिया डेरा थाना डुमराव जिला बक्सर बिहार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मृतक की पत्नी और बच्चे की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *