बलिया: गणिनाथ मंदिर में पेंटिंग व मेंहदी प्रतियोगिता, जन्मोत्सव को लेकर निकाला बाईक जुलूस


बलिया: गणिनाथ मंदिर में पेंटिंग व मेंहदी प्रतियोगिता, जन्मोत्सव को लेकर निकाला बाईक जुलूस
बलिया। संत गणिनाथ मंदिर कमेटी के तत्वावधान में मंदिर परिसर में शुक्रवार को गणिनाथ पूजनोत्सव के उपलक्ष्य में समाज के बालक बालिकाओं का चित्रकला, पेंटिंग तथा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग वर्ग के कुल 66 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जन्मोत्सव समारोह में अव्वल प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। संस्था के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग के 35 द्वितीयक वर्ग में 16 तथा मेहंदी प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों में क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयन कर लिया गया है। जिनकी घोषणा जन्मोत्सव समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस मौके पर बृजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पवन कुमार सभासद, राम इकबाल, अश्वनी कुमार, शिवम, गणेश प्रसाद आदि का सराहनीय योगदान रहा। कमेटी की तरफ से शनिवार को आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में मद्धेशिया समाज के लोगों को सब परिवार आने की अपील संस्था के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने किया। शनिवार को आयोजित संत गणिनाथ पूजनोत्सव में आने के लिए कमेटी के सदस्यों ने बाइक जनजागरण जुलूस निकाला जो शहर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न हो गया।
