बलिया में लग्जरी गाड़ी से पशु तस्करी, बोलेरो से छह मवेशी बरामद

0

बलिया में लग्जरी गाड़ी से पशु तस्करी, बोलेरो से छह मवेशी बरामद

बलिया। जिले में अब लग्जरी वाहनों से पशु तस्करी होने लगी है। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देरशाम परमंदापुर के पास से छह पशुओं को बोलेरो से बरामद किया। जबकि बोलेरो चालक भागने में सफल रहा। पकड़े गए वाहन का ई- चालान एप पर जांच करने पर वाहन स्वामी का नाम रंजीत कुमार यादव पुत्र शिवनाथ यादव निवासी भरतपुरा थाना सुखपुरा अंकित होना पाया गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने वाहन स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *