बलिया में नवोदय विद्यालय के शिक्षक ने फांसी लगा दी जान
बलिया में नवोदय विद्यालय के शिक्षक ने फांसी लगा दी जान
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के सिहाचौर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में तैनात एक शिक्षक ने रविवार की रात आवास में पंखे की हुक में फांसी का फंदा लगा अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाखत रुपेश सिंह (45) पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी खेतापट्टी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के रूप की गई।
