बलिया के पशु अस्पताल में कर्मचारी फंदे से लटका मिला, मौत

0

बलिया के पशु अस्पताल में कर्मचारी फंदे से लटका मिला, मौत

बलिया। जिले सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में शुक्रवार की सुबह अस्पताल के एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया। सिकंदरपुर कस्बा के मोहल्ला डोमनपुरा निवासी सतीश कुमार (48) का शव अस्पताल के एक कमरे में फंदे से लटका मिला।
शुक्रवार की सुबह जब पत्नी इंदु ने सतीश को नहीं देखा तो उन्हें खोजने लगीं। खिड़की से झांकने पर उन्होंने सतीश को फंदे पर लटका देखा। इंदु की चीख-पुकार से ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *