बलिया में एनएच किनारे का गड्ढा बना जानलेवा, हो सकता है बड़ा हादसा

बलिया में एनएच किनारे का गड्ढा बना जानलेवा, हो सकता है बड़ा हादसा
बलिया। यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र एनएच 31 किनारे जगह जगह खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। यह जानलेवा हो गए हैं जहां कभी वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो सकता है।
एनएच 31 किनारे यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र भरौली चौराहा से करीब 100 गज दूर गाजीपुर मार्ग पर दोनों तरफ बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। यह गड्ढे हर घर नल योजना के तहत कार्यदाई संस्था के मनमाने कार्य से हुए हैं। वाहन आते जाते समय गड्ढे में पड़ते ही पलटने की स्थिति में हो जाते हैं। कई लोगों ने इसकी शिकायत भी एनएचआई के पोर्टल पर की लेकिन वह भी शायद बड़े हादसे का इन्तजार कर रहे हैं।
