बलिया में मानदेय भुगतान को लेकर रसोईयों ने सौंपा ज्ञापन

0

बलिया में मानदेय भुगतान को लेकर रसोईयों ने सौंपा ज्ञापन

बलिया। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर शनिवार को उत्तर प्रदेश रसोईया कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के सदस्यों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि पूर्व में भी जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया था। लेकिन जिलाधिकारी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे संगठन के सदस्यों में नाराजगी है।
रसोईया कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि रसोईयों को हर माह मानदेय का भुगतान नहीं होने से आर्थिक परेशानी होती है। चेतावनी देते हुए बताया कि अगर जल्द ही मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस मौके पर राम प्रकाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ. तेज बहादुर ठाकुर, रसोईया संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा, विमला भारती (जनपद मंत्री), संजू ठाकुर (अध्यक्ष हनुमानगंज ब्लाक), गड़वार ब्लाक से आशा देवी, माया पाण्डेय, रीता वर्मा, बिन्दू यादव, स्वेता पाण्डेय, सुन्दरी, रंजू देवी, लक्ष्मी, कंचन, साधना शर्मा (अध्यक्ष बैरिया), मंजू देवी, माया देवी, जानकी देवी आदि रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *