बलिया में नगर पालिका का किराया जमा नहीं करने पर 30 दुकानें सील

0

बलिया में नगर पालिका का किराया जमा नहीं करने पर 30 दुकानें सील

बलिया। नगर क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन ने 30 दुकानों को किराया नहीं देने पर बुधवार को सील कर दिया। यह दुकानें जगदीशपुर पानी टंकी के पीछे स्थित है। नगर पालिका ने पहले ही 30 दुकानों को अंतिम नोटिस जारी कर मंगलवार तक बकाया किराया जमा करने की चेतावनी दी थी।
नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में नपा की 490 दुकानें है, जिनसे नपा को अभी भी प्रति माह 80 से लेकर 300 रुपये तक ही दुकानों का किराया मिलता है। हालांकि जून 2024 में नगर पालिका बोर्ड ने नए सर्किल रेट के अनुसार किराया वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, तब मीना बाजार की दुकानों का किराया 3300 रुपये प्रतिमाह किया गया था। लेकिन दुकानदारों ने बढ़ा किराया देने में रुचि नहीं दिखाई और हाईकोर्ट चले गए। उच्च न्यायालय ने नगर पालिका को निर्देश दिया था कि जब तक मामले का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक दुकानदारों से 1000 रुपये प्रतिमाह बतौर किराया लिया जाए। लेकिन दुकानदारों ने हाईकोर्ट के आदेश पर भी किराया नहीं बढ़ाया। अब नगर पालिका ने हाईकोर्ट के आदेशानुसार दुकानों का किराया वसूली का मन बनाया है। इसके लिए कई दुकानदारों को नोटिस जारी कर समय सीमा तय की गई है। नोटिस में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक बकाया किराया जमा करने को कहा गया है।
इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जगदीशपुर पानी टंकी के पीछे स्थित दुकानों के बाबत जारी नोटिस की समय सीमा बीतने पर 30 दुकानों को सील कर दिया। इसको लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *