बलिया: पेड़ से टकराई बाईक, एक की मौत, एक गंभीर

0

बलिया: पेड़ से टकराई बाईक, एक की मौत, एक गंभीर

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार – बहेरी नहर मार्ग पर सोमवार की देरशाम एक बाइक पेड़ से जा टकराई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि राकेश चौहान 22 पुत्र हरिंद्र चौहान निवासी बांसडीह व बलवंत चौहान बाईक से किसी काम के लिए बाइक से जा रहे थे। किकोढा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में राकेश चौहान की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, उनके साथी बलवंत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बलवंत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने राकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *