बलिया के नरही थाना क्षेत्र में बदमाशों ने भूसा दुकान पर काम करने वाले को मारी गोली, तीन पर मुकदमा

बलिया के नरही थाना क्षेत्र में बदमाशों ने भूसा दुकान पर काम करने वाले को मारी गोली, तीन पर मुकदमा
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा के पास बागीचे में भूसा की दुकान पर काम करने वाले युवक को बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है जिसका इलाज नरहीं अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में नरही पुलिस ने तीनो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर किया है।
बताया जाता ह कि भरौली गांव निवासी भोला वर्मा 18 पुत्र पवन वर्मा भरौली चौराहा के पास बागीचे में कामेश्वर यादव की दुकान पर काम करता है। शनिवार की देरशाम पास के ही गोविन्दपुर गांव निवासी तीन युवक बाइक से बागीचे में स्थित भूसे की दुकान पर पहुंचे और तमंचा से दो फायर कर दिया। गोली भोला के पैर में लगी तो वह भागते हुए भरौली चौराहा स्थित पुलिस पिकेट पर पहुंचा और आपबीती सुनाई। पुलिस ने घायल भोला को सीएचसी नरहीं पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर मु उस्मान और एसओजी टीम रात में ही गोविन्दपुर पहुंच गई। नरहीं थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गोली किस वजह से मारी गई है इसकी छानबीन की जा रही है।
