बलिया: इंटरनैशनल में कार्तिक व असहमत जिला टॉप

0

बलिया: इंटर में कार्तिक व हाईस्कूल में हिमांशु जिला टॉप

बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका हैं। बाबा गोरखनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र कार्तिक कुमार सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 89.60% अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। कार्तिक ने 500 में से 448 अंक अर्जित किया है। वहीं, सीबी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा सौम्या वर्मा ने 88% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। सौम्या को 440 अंक मिले है। उधर, रूपा इंटर कॉलेज की छात्रा अदिति ने 87.40% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। टॉप 10 में शालू गिरी चौथे, अमृता पांचवें, आदित्य शुक्ला छठे, अनुज पांडेय सातवें, अनुज कुमार वर्मा आठवें, शिप्रा सिंह नौवें और प्रज्ञा मिश्रा दसवें स्थान पर रहीं।
0000000
हाईस्कूल में हिमांशु गुप्ता ने मारी बाजी
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र हिमांशु गुप्ता ने जिले में टॉप किया है। हिमांशु ने 600 में से 577 अंक हासिल कर 96.17 प्रतिशत प्राप्त किया है। एमवीवीएम के छात्र मोहित यादव ने 600 में से 575 अंक (95.83 प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है।बीआरजेएसएआईसी की छात्रा रिया कुशवाहा 574 अंक (95.67 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप-10 में अंजली यादव चौथे, अंजली गुप्ता पांचवें, जगत नारायण विश्वकर्मा छठे, नंदिनी यादव सातवें, अनुष्का यादव आठवें, आदित्य कुमार गुप्ता नौवें और पंकज मौर्या दसवें स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *