बलिया: ग्रीनफील्ड एक्स्प्रेस वे की एजेंसी के दो कर्मियों पर मुकदमा
बलिया: ग्रीनफील्ड एक्स्प्रेस वे की एजेंसी के दो कर्मियों पर मुकदमा
बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कार्य कर रही एजेंसी के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एजेंसी मे. मां वैष्णो देवी कन्स्ट्रक्शन के राम इकबाल राय की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
राम इकबाल राय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मे. मां वैष्णो देवी कन्स्ट्रक्शन द्वारा मिट्टी भराई का कार्य ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस पर चल रहा है। फर्म में पियूष उर्फ गोलू तिवारी पुत्र हरि किशोर तिवारी (निवासी डुमरिया गुथसिया थाना मझागढ़ जिला गोपालगंज, बिहार) व रौनक सिंह पुत्र राकेश सिंह (निवासी मैनीचर, पो. डुमरहर, थाना गुठनी, जिला सिवान, बिहार) काम करते थे। बीते एक अप्रैल को दोनों ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर डीजल संग्रह ( फर्म में भंडारण स्थान) से 1600 लीटर डीजल और दो गाड़ी की टंकी का ताला तोड़कर डीजल लगभग 300 लीटर चुराकर रात में भाग निकले हैं। अगले दिन साइट प्रभारी अमित राय पहुंचे तो डीजल के साथ साथ भंडार केन्द्र में रखे फर्नीचर आदि भी गायब थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
